पूर्व इंग्लिश कप्तान एक ही हार से सहम गए कहा- इस टीम को ICC के सभी टूर्नामेंट जीतने चाहिए
नई दिल्ली
ओवल के मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की एकतरफा जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने टीम की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा भारतीय टीम को आइसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राफी जैसे टूर्नामेंट जीतने चाहिए। उन्होंने कहा कि "वर्तमान टीम इंडिया में ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी परिस्थिति में किसी भी विपक्षी टीम को हराने में सक्षम हैं। उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि एक-डेढ़ साल के बात स्थिति अलग होगी लेकिन टीम को यह मोमेंटम जारी रखना है जिसके साथ उसने टी20 सीरीज खेली है।"
पहले वनडे में भारत के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि "हम आक्रमकता की बात करते हैं तो वह आक्रमक थे। सबसे अच्छी टीमों में से एक होने के बावजूद टीम इंडिया 2013 से आइसीसी टूर्नामेंट जीतने में कामयाब नहीं रही है।" रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया के पास मौका है कि वो उस रिकार्ड को बेहतर करें। भारत के पास पहला मौका आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में है जबकि दूसरा मौका भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का है।
माइकल वान ने कहा "भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में ही नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम वन आफ द फेवरेट टीम के रूप में उतरेगी।" मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और इंग्लैंड की टीम को केवल 110 रन पर आलआउट कर दिया था। भारत की तरफ से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। यह बुमराह के करियर का बेस्ट प्रदर्शन था। इतना ही नहीं इस मैच में मोहम्मद शमी मे 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। भारत ने 111 रनों के लक्ष्य को बिना किसी विकेट के हासिल कर लिया था।

पाठको की राय