Sunday, October 25th, 2026

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने जमकर साधा निशाना, मंहगाई के चलते दाल और हरी सब्जियां थाली से गायब

पटना.

पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने सब्जियों के दाम बताकर सरकार को घेरने की कोशिश की है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछताछ कि कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपए किलो से कम हो? आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन इत्यादि के भाव आसमान छू रहे है।

सब्जियों और खाद्य पदार्थों जैसे दाल,चावल, नमक,तेल,घी इत्यादि की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है। लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में आलू ही 45-50 रुपये किलो बिक रहा है। सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं है? जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है फिर किस बात की डबल इंजन सरकार? सरकार प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को फायदा होता है और ना ही आम आदमी को। सरकार द्वारा बिचौलियों को फायदा पहुँचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की गयी है।

बिहार में प्रतिदिन पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं
इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए था कि बिहार में प्रतिदिन पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, बदहाल विधि व्यवस्था के कारण लोग मारे जा रहे है। बेतहाशा महंगाई,अपराध,भ्रष्टाचार,गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। बिहार के लिए कुछ सकारात्मक कार्य नहीं हो रहा है और सरकार में बैठा कोई भी व्यक्ति इस पर विमर्श तक नहीं कर रहा है। बिहार में जो कुछ है वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। ये डबल इंजन की सरकार किसलिए है?

 

#Bihar#Tejashwi targeted#vegetables

Source : Agency

पाठको की राय