Wednesday, October 21st, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा- परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार' को सत्ता की वसीयत बांट रहे

नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद के कई सदस्यों का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार' को सत्ता की वसीयत बांट रहे हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेन्द्र मोदी कहते हैं।
 
राहुल गांधी ने ‘एक्स' पर जिन मंत्रियों के नाम साझा किए उनमें इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कई अन्य नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पीढ़ियों के संघर्ष, सेवा और बलिदान की परंपरा को परिवारवाद कहने वाले अपने ‘सरकारी परिवार' को सत्ता की वसीयत बांट रहे। कथनी और करनी के इसी फर्क को नरेन्द्र मोदी कहते हैं।''

 

#Rahul Gandhi

Source : Agency

पाठको की राय