Saturday, October 24th, 2026

आंध्र सरकार की योजनाओं से हटा पूर्व सीएम का नाम, महान शख्सियतों को दिया सम्मान

विशाखापत्तनम.

आंध्र प्रदेश सरकार ने कई सरकारी शैक्षिक कल्याणकारी योजनाओं से पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी का नाम हटा दिया है। सरकारी योजनाओं से पूर्व सीएम का नाम हटाकर महान शख्सियतों के नाम पर योजनाओं का नामकरण किया गया है। आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री नारा लोकेश ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर शिक्षा क्षेत्र को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

नए नामकरण के अनुसार, 'जगन्ना अम्मा वोडी' योजना का नाम बदलकर अब 'तल्लिकी वंदनम' योजना कर दिया गया है। इस योजना के तहत माताओं को आर्थिक मदद दी जाती है ताकि वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर सकें। इसी तरह 'जगन्ना विद्या कनुका' योजना का नाम बदलकर 'सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्या मित्र' कर दिया गया है। इस योजना के तहत आंध्र प्रदेश सरकार छात्रों को स्कूल बैग्स, किताबें और शिक्षा से संबंधित अन्य सामान दिया जाता है। इसी तरह राज्य को निजी स्कूलों में मिड डे मील मुहैया कराने के लिए चल रही 'जगन्ना गोरुमुड्डा' योजना का नाम बदलकर 'डोक्का सीतम्मा मध्याह्न बड़ी भोजनम' कर दिया गया है।

 

#Andhra government#Former CM's name removed

Source : Agency

पाठको की राय