Wednesday, October 21st, 2026

पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

लाहौर

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (Inzamam ul Haq) को हार्ट अटैक आया है.  इंजमाम उल हक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनकी Angioplasty की गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंजमाम उल हक की हालत अभी स्थिर है और डॉक्टर्स उनपर पूरी निगरानी रखे हुए हैं. इंजमाम को पिछले तीन दिनों से सीने में दर्द हो रहा था, जिसके बाद टेस्ट करवाया गया.

टेस्ट में ही इस बात का खुलासा हुआ कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. इसी के बाद इंजमाम उल हक की सर्जरी की गई. पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने इंजमाम उल हक को लेकर ट्वीट किया है और उनके जल्द ठीक होने की कामना की है.

आपको बता दें कि 51 साल के इंजमाम उल हक की गिनती पाकिस्तान के ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर्स में होती है. इंजमाम के नाम वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. इंजमाम उल हक ने कुल 375 वनडे मैच में पाकिस्तान के लिए 11701 रन बनाए हैं.

जबकि टेस्ट मैच में भी इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड शानदार रहा और 119 मैच में करीब नौ हज़ार रन बनाए हैं. इंजमाम उल हक लंबे वक्त तक पाकिस्तान के कप्तान रहे, रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच के रूप में भी काम किया. भारत में भी इंजमाम उल हक काफी सुर्खियों में रहे हैं.

 

#इंजमाम उल हक

Source : Agency

पाठको की राय