Monday, October 19th, 2026

ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर डिएगो सूजा ने लिया संन्यास

रियो डी जनेरियो.
ब्राजील के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर डिएगो सूजा ने पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है, जिसके साथ उन्होंने 20 साल से अधिक लंबे अपने करियर का अंत कर दिया है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में स्पोर्ट रेसिफ़ से अलग होने के बाद 38 वर्षीय खिलाड़ी किसी भी क्लब से जुड़े हुए नहीं थे। सूजा ने ग्लोबो एस्पोर्टे को एक इंटरव्यू में बताया, "अब से मैं केवल टेलीविजन पर या स्टैंड में फुटबॉल का अनुसरण करूंगा।

"मैं अपने बच्चों और अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं। मेरा करियर अच्छा रहा और मैंने खेल में जो कुछ भी हासिल किया है उसके लिए मैं आभारी हूं।" सूजा ने 2003 में फ्लुमिनेंस में अपना करियर शुरू किया और बेनफिका, फ्लेमेंगो और मेटलिस्ट खार्किव सहित अन्य क्लबों में भी काम किया। उन्हें ब्राज़ील की राष्ट्रीय टीम के लिए सात मैच खेले हैं और दो गोल किए। जब उनसे उनके साथ खेले सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलरों का नाम पूछा गया, तो उन्होंने रोमारियो, नेमार और रोनाल्डिन्हो का नाम लिया।

 

#Former Brazilian striker Diego Souza

Source : Agency

पाठको की राय