Wednesday, October 21st, 2026

अफगान के पूर्व मंत्री जर्मनी में कर रहे पिज्जा डिलीवरी

बॉन

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही आम नागरिक तो क्या सत्ता के शिखर पर बैठे राजनेता तक देश छोड़कर भागने को मजबूर है। राष्ट्रपति अशरफ गनी भी फिलहाल यूएई की शरण में हैं। हालांकि, हम आपको बताने वाले हैं अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री के बारे में, जो कभी सूट-बूट पहनकर, चारों ओर सुरक्षा के घेरे में रहते थे लेकिन हालात इतने बदले कि अब वह जर्मनी की सड़कों पर पिज्जा डिलिवरी का काम करते दिख रहे हैं।

अल जजीरा अरबी ने अपने ट्विटर हैंडल से अफगानिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री सैयद अहमद शाह सादत की तस्वीरें ट्वीट की हैं और बताया है कि वह अब जर्मनी में फूड डिलिवरी का काम कर रहे हैं। सादत की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


जर्मन मीडिया की खबरों के मुताबिक, सादत अब जर्मनी के 'लीफरांदो नेटवर्क' के लिए काम कर रहे हैं और वह जर्मनी के लिपजिग शहर में साइकल से लोगों को पिज्जा पहुंचाते हैं।

 

#पिज्जा डिलीवरी

Source : Agency

पाठको की राय