Wednesday, October 21st, 2026

AAP के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने ज्वाइन की BJP, 3 घंटे में ही पार्टी ने निकाला

पंचकूला
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रहे संदीप वाल्मीकि के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के छह घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

आरोप है कि संदीप ने खुद पर लगे गंभीर आरोपों से संबंधित तथ्य छुपाए और पार्टी को गुमराह किया। उन्हें शनिवार शाम ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल कराया था।
आपत्तिजनक सीडी हुआ था वायरल

जानकारी के मुताबिक, संदीप वाल्मीकि के खिलाफ एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस बात का पता चलने पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने संदीप को पार्टी से निष्कासित कर दिया। संदीप मूल रूप से सरग्थल सोनीपत के रहने वाले हैं।

इस कार्रवाई से छह घंटे पहले पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री सैनी की उपस्थिति में संदीप के अलावा आम आदमी पार्टी से ही डा. बुध प्रताप तपोभूमि महाबोधि पीठ रोहतक और रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने भी भाजपा का दामन थामा।

 

#Sandeep Balmiki

Source : Agency

पाठको की राय