Saturday, October 24th, 2026

कांग्रेस में राजनीतिक मामलों की समिति का गठन, बड़े नेताओं की मिली जगह

रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया गया है। जिसमें पी एल पुनिया,एआईसीसी प्रभारी, मोहन मरकाम, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, अमरजीत भगत, सत्यनारायण शर्मा, धनेद्र साहू, गिरीश देवांगन के अलावा विशेष आमंत्रित में महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव एवं सप्तगिरि उल्का तथा राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय व राजेश तिवारी शामिल हैं। एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल के हवाले से उक्त आदेश आज दिल्ली से जारी हुआ है।

समिति के संदर्भ में कहें तो प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक फैसलों व आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह समिति कोर ग्रुप की तरह काम करेगी और काफी महत्वपूर्ण होगी।

 

#leaders

Source : Agency

पाठको की राय