Sunday, October 25th, 2026

मिशन वात्सल्य के कार्यों की निगरानी के लिये समिति का गठन

भोपाल

राज्य शासन ने मिशन वात्सल्य में कार्यों की निगरानी के लिए अंतर्विभागीय समन्वय एवं समीक्षा समिति का गठन मुख्य सचिव की अध्यक्षता में किया है।

समिति में प्रमुख सचिव/सचिव गृह, प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय, प्रमुख सचिव/सचिव विधि और विधायी कार्य, स्कूल शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, श्रम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल सदस्य होंगे।

प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास समिति में सदस्य सचिव होंगे।

 

 

#मिशन वात्सल्य

Source : Agency

पाठको की राय