Wednesday, October 21st, 2026

25 फरवरी तक सभी मंडलम और सेक्टर का गठन कर लें, नहीं तो 26 फरवरी को अपना इस्तीफा दे दें: नाथ

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्षों की बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने दो टूक जिला अध्यक्षों से कहा है कि 25 फरवरी तक सभी मंडलम और सेक्टर का गठन कर लें, नहीं तो 26 फरवरी को अपना इस्तीफा दे दें। बैठक में राष्टÑीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक और संगठन चुनाव के पर्यवेक्षक रामचंद्र खुटिया भी शामिल हुए। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों नेताओं ने बैठक से दूरी बनाए रखी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बैठक में ऐलान किया है कि सबसे ज्यादा सदस्यता करने वाले जिला अध्यक्ष को पीसीसी करेगा सम्मानित, सबसे ज्यादा मेम्बर बनाने वाले जिलाध्यक्षों को पीसीसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्तार देगा। नाथ ने कहा कि वे खुद उस जिला अध्यक्ष को पुरस्कृत करेंगे। नाथ ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए गांवों में ज्यादा फोकस किया जाए। एमपीपीएससी में 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिए जाने के हाईकोर्ट के फैसले पर कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि हाईकोर्ट ने जो कहा है वह सरकार ने पेश किया है। सरकार ने सही से पक्ष नहीं रखा इसमें हाईकोर्ट क्या कर सकती है। नाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने शराब  को लेकर जो नीति बनाई है, उससे शराबबंदी नहीं हो सकती है। पीसीसी की बैठक से पहले कमलनाथ ने अपने बंगले पर भी अध्यक्षों से चर्चा की।
आॅनलाइन सदस्यता अभियान आज से हुआ शुरू : कांग्रेस की सदस्यता अब आॅन लाइन भी होगी। इसे प्रदेश में आज से शुरू किया गया है। इससे पहले देश के चुनिंदा प्रदेशों में इसका टॉयल रन हुआ जिसमें आॅन लाइन सदस्य बनाए जा रहे थे। इसके बाद आज से प्रदेश में इसे शुरू कर दिया गया है। रामचंद्र खुटिया ने बैठक में बताया कि कैसे आॅन लाइन सदस्य बनाए जा सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय