Tuesday, October 20th, 2026

घर भूल गए हैं एटीएम कार्ड, चाहिए कैश, तो यूज़ करे ये टिप्स

 

नई दिल्ली

कई बार होता है कि हमारे कैश भी नहीं होता है और हम डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड भी ले जाना भूल जाते हैं। इस दौरान यूपीआई हमारा साथ देता है। यूपीआई से कहीं भी आसानी से ऑनलाइन पेमेंट की जा सकतीा है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर कहीं आपको कैश ही देना पड़े तो क्या हो। अब न तो आपके पास कैश है और न ही कार्ड, तो ऐसे में आप क्या करेंगे? नहीं पता, हम बताते हैं।

आपक अपने यूपीआई के जरिए किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विदड्रॉल (ICCW) एक ऐसी सुविधा है जो लोगों को कार्ड न होने पर भी एटीएम से पैसे निकालने की अनुमति देती है। कार्डलेस कैश निकालने की सुविधा भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), HDFC बैंक और अन्य बैंक के एटीएम पर उपलब्ध है। आप UPI से पैसे निकालने के लिए GooglePay, PhonePe, Paytm और अन्य UPI ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।


UPI का इस्तेमाल करके एटीएम से कैश कैसे निकालें:
स्टेप 1: किसी भी एटीएम मशीन पर जाएं और स्क्रीन पर Cash Withdrawal पर टैप करें।
स्टेप 2: इके बाद यूपीआई विकल्प का चुनाव करें।
स्टेप 3: आपके एटीएम स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देगा।
स्टेप 4: अब अपने फोन पर यूपीआई ऐप खोलें और एटीएम मशीन पर दिख रहे क्यूआर कोड को स्कैन करें।
स्टेप 5: फिर पैसा एंटर करें जितना भी आपको निकालना है। आप 5 हजार तक कैश निकाल सकते हैं।
स्टेप 6: यूपीआई पिन दर्ज करें और Proceed पर टैप करें।
स्टेप 7: इसके बाद आपको एटीएम मशीन से कैश मिल जाएगा।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय