Friday, October 23rd, 2026

वन मंत्री श्री रावत ने 9 करोड़ 60 लाख रुपये लागत की 4 सड़कों का किया भूमि-पूजन

भोपाल
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने विजयपुर विकासखण्ड क्षेत्र में 9 करोड़ 60 लाख 89 हजार रुपये लागत से बनने वाली 4 सड़कों का भूमि-पूजन किया। इनमें नितनवास से बरोठा लागत 2 करोड़ 79 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर, दूबावली से रिझेठा व्हाया कुम्हारपुरा लागत 2 करोड़ 83 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर, ग्राम नीमच से अर्रोदरी लागत 2 करोड़ 85 लाख लम्बाई 3 किलोमीटर और दूबावली-जमूदी रोड से माता मंदिर तक लागत एक करोड़ 12 लाख लम्बाई एक किलोमीटर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री रावत की पहल पर विजयपुर क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्त समिति द्वारा 15 सड़कों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी क्रम में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणजनों को आवागमन में सुविधा होगी।

ग्रामीणजनों द्वारा मंत्री श्री रावत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम नितनवास, जमूदी, बरोली और ग्राम नीमच के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

#Forest Minister Shri Rawat

Source : Agency

पाठको की राय