Wednesday, October 21st, 2026

वन मंत्री श्री अकबर आज श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान आयोजन में शामिल हुए

रायपुर

वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को कवर्धा के मिनमिनिया मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान वर्मा परिवार द्वारा आयोजित है। भागवत कथा 9 फरवरी को प्रारंभ हुआ, जिसका आज सातवां दिन है। उन्होंने कार्यक्रम के बाद ग्रामीणजनो से भेंट मुलाकात कर सबका हालचाल जाना। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री पीतांबर वर्मा, जनपद अध्यक्ष,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम,जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, श्री मुखी राम, अनिरूद्ध मानिकपुरी, श्री अशोक सिंह, श्री आकाश केशरवानी, श्री विजय सिंह राजपुत, श्री अमित अवस्थी, श्री गोरेलाल चंद्रवंशी,श्री अमर सिंह वर्मा, श्री मन्नु चंद्रवंशी, एल्डरमेन श्री दीपक माग्रे, श्री चोवा साहू एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय