Thursday, October 22nd, 2026

वन मंत्री रावत ने 30 लाख रुपये लागत की 2 सड़कों का किया भूमि-पूजन

भोपाल
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने विजयपुर क्षेत्र में ग्राम खाड़ी से गिलाई माता तथा सिलपुरा से थूवरनाला तक 30 लाख 92 हजार 426 रुपये लागत की 2 सड़कों का भूमि-पूजन किया।

वन मंत्री श्री रावत ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा इन सड़कों की माँग लम्बे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। ये सड़कें क्षेत्र के विकास के लिये सहायक होंगी। श्री रावत ने बताया कि इन सड़कों का निर्माण तेन्दूपत्ता मद से अधोसंरचनात्मक विकास कार्य के तहत वन विभाग द्वारा करवाया जायेगा।

भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजनों ने वन मंत्री श्री रावत का स्वागत किया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

#Forest Minister Rawat

Source : Agency

पाठको की राय