Sunday, October 25th, 2026

वन मंत्री ने आंधी तूफान व अतिवृष्टि से प्रभावित 34 परिवारों को दी सहायता

रायपुर
आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा विश्राम गृह में कबीरधाम जिले में आंधी-तूफान व अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त  34 घरों के मुखिया को 4 लाख 15 हजार रूपए की राहत राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अकबर ने आंधी तूफान व बारिश से क्षतिग्रस्त हुए घर, मवेशी को ठहराने के लिए बनाए गए स्थानों का पूरी गंभीरता से सर्वें करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि क्षतिग्रस्त घरों को फिर से बनाने के लिए आर्थिक सहायता देकर मदद पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, डीएफओ दिलराज प्रभाकर, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

अकबर ने प्राकृतिक आपदा के तहत अतिवृष्टि एवं आंधी तूफान से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कवर्धा के नरेश कुमार, नीलकंठ गोड़, उषा, अंजारी सारथी,, राजेश बघेल, दामोदर शर्मा को 10-10 हजार रूप्ए का चेक वितरण किया। इसी तरह पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के मुखिया मोती जयसवाल, रेखा सारथी, सम्मत बाई आडिल, लक्ष्मी, कुमारी बाई, शिवबाई, हेमा जोशी,को  15-15 हजार रूपए का चेक वितरण किया। इसी प्रकार अन्य हितग्राहियों को भी चेक प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

#वन मंत्री

Source : Agency

पाठको की राय