Sunday, October 25th, 2026

वन मंत्री डॉ. शाह ने किया नव-निर्मित तहसील और थाना भवन का लोकार्पण

नरसिंहपुर

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने सोमवार को प्रभार के नरसिंहपुर जिले की करेली तहसील के नवीन भवन का लोकार्पण किया। तीन करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से बने संयुक्त तहसील कार्यालय भवन के विभिन्न कक्षों का मुआवना भी किया।

वन मंत्री ने जिले के सुआतला पुलिस थाना के नवीन भवन का शुभारंभ भी किया। राज्य योजना आयोग के अर्द्ध शहरी थाना भवन के निर्माण पर 13 लाख 86 हजार रूपये की लागत आई है। थाना भवन 5852 वर्ग फिट क्षेत्र में निर्मित है। डॉ. शाह ने थाने में सीसीटीबी कैमरे लगवाने के साथ ही बंदी-गृह के दरवाजे की ऊँचाई कम करने के निर्देश दिए।

 

 

#लोकार्पण

Source : Agency

पाठको की राय