Friday, October 23rd, 2026

जंगल की आग जिम कॉर्बेट पार्क तक पहुंची,बाघों पर बढ़ा खतरा-वन विभाग का अलर्ट

रामनगर
जंगल की आग कार्बेट नेशनल पार्क तक पहुंच गई है। इससे बाघों पर खतरा बढ़ सकता है। रविवार देर रात लगी आग का वीडियो वायरल होने के बाद पार्क प्रबंधन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। दो दिन तक चुप बैठे करहे पार्क प्रबंधन का कहना है फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और जंगल में गश्त बढ़ाई गई है।  पार्क के बफर जोन बिजरानी के सीलधारी बीट का जंगल दो दिन पहले आग की चपेट में आ गया। अफसरों के मुताबिक इससे करीब डेढ़ हेक्टेयर जंगल जला है। आग के बाद बिजरानी जोन में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। रेंजर बिंदर पाल सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात ने आग लगाई है। आग लगाने वालों का पता चलते ही मुकदमा कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आग की घटना जहां पर हुई है, वह बफर जोन में आता है। वहां पर वन्यजीवों का मूवमेंट अन्य जगहों की तरह ही होता है। लोग घास व लकड़ी लेने जंगल में जाते हैं, तभी किसी ने जंगल में आग लगाई होगी। वहीं बिजरानी के जंगल में हर साल फायर सीजन में आग लगती है।  

 

#Forest fire

Source : Agency

पाठको की राय