Tuesday, October 20th, 2026

लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल, 550 अरब डॉलर को किया पार

नई दिल्ली 
बीते 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है। सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 अरब डॉलर बढ़कर 550.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया। 

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 18 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 547.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। अगस्त, 2021 के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह सबसे तेज वृद्धि हुई है। बता दें कि अक्टूबर, 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। 

-केंद्रीय बैंक ने कहा कि कुल मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 25 नवंबर को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डॉलर बढ़कर 484.28 अरब डॉलर हो गईं। इसके अलावा स्वर्ण भंडार का मूल्य सप्ताह में 7.3 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 39.938 अरब डॉलर रह गया। - सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.03 अरब डॉलर रह गया।
 

 

#विदेशी मुद्रा भंडार

Source : Agency

पाठको की राय