Monday, October 19th, 2026

पहली बार भारतीय बैडमिंटन टीम के थॉमस कप जीत से गदगद हुए PM मोदी, कहा- यह जीत युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी

नई दिल्ली
भारतीय बैडमिंटन टीम ने मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया को लगातार तीसरे मैच में हराकर पहली बार थॉमस कप खिताब जीत लिया। भारत ने पहले तीनों मैच जीतते हुए 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को एकतरफा अंदाज में 3-0 से रौंद दिया। भारत के लिए लक्ष्य सेन ने मेंस सिंगल वर्ग में, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस डबल वर्ग में और किदांबी श्रीकांत ने मेंस सिंगल वर्ग में अपने-अपने मैच जीते। भारत की इस ऐतिहासिक​ जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा है कि यह जीत युवा खिलाड़ियों प्रेरित करेगी।
 
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया! भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश खुश है! हमारी सफल टीम को बधाई और भविष्य के टूर्नामेंट के लिए उन्हें शुभकामनाएं। यह जीत कई उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।' पहले मुकाबले में मेंस सिंगल वर्ग में विश्व के नंबर नौ शटलर लक्ष्य सेन (Lakshya sen) और विश्व के नंबर चार खिलाड़ी एंथनी सिनिसुका गिनटिंग (Anthony GINTING) को मात दी जबकि दूसरे मैच में मेंस डबल वर्ग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के केविन संजाया और मोहम्मद अहसान (Mohammad Ahsan and Kevin Sanjaya Sukamuljo) की जोड़ी को पराजित किया। वहीं, तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टि को पीटकर भारत को पहली बार थॉमस कप का चैंपियन बना दिया। 

 

#For the first time

Source : Agency

पाठको की राय