Monday, October 19th, 2026

राजधानी में पहली बार नहर का पानी पाइपलाइन से पहुंचेगा खेतों तक

भोपाल
 राजधानी में पहली बार कोलार क्षेत्र में नहर का पानी पाइपलाइन के माध्यम से निकालकर खेतों में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जल संसाधन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। पाइपलाइन के लिए विभाग ने बीते दिनों 7 करोड़ 04 लाख रुपए के टेंडर भी निकाले हैं।

जल संसाधन विभाग का मानना है कि पाइपलाइन से नहर का पानी छोड़ने से कई फायदे होंगे। साथ ही नहरों के आसपास की जगह भी उपयोग हो सकेगी। कोलार के गेहूंखेड़ा, प्रियंका नगर, चीचली गांव, हिनोतिया आलम से इस काम को शुरू किया जा रहा है।

 

#र नहर का पानी पाइपलाइन

Source : Agency

पाठको की राय