Saturday, October 24th, 2026

इतिहास में पहली बार SC में 9जजोंं ने ली शपथ

नई दिल्ली
 सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में मंगलवार को पहली बार एक साथ नौ जजों को शपथ दिलाई है। देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना इन सभी को शपथ दिलाएंगे। शपथ लेने वालों में तीन महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्‍या 33 हो गई है।

ये शपथ ग्रहण समारोह सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में हुआ। आपको बता दें कि अब तक ये परपंरा थी कि नए न्यायाधीशों को पद की शपथ प्रधान न्यायाधीश के अदालत कक्ष में दिलाई जाती है। इस शपथ ग्रहण समारोह का डीडी न्यूज, डीडी इंडिया पर सीधा प्रसारण भी किया गया। इसके अलावा इस समारोह को सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक वेब पोर्टल के होम पेज पर भी किया गया।

शीर्ष अदालत के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह भारत के सर्वोच्च न्यायालय के इतिहास में पहली बार है जब 9 न्यायाधीश एक बार में पद की शपथ लेंगे। यही कारण है कि समारोह स्थल को सभागार में स्थानांतरित किया गया है। COVID मानदंडों के सख्त पालन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम होगा। परंपरागत रूप से नए न्यायाधीशों को पद की शपथ CJI के न्यायालय कक्ष में दिलाई जाती है।

SC Judges oath ये जज ले रहे शपथ: कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एएस ओका और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, तेलंगाना उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हिमा कोहली, गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ, सिक्किम के मुख्य न्यायाधीश जेके माहेश्वरी, केरल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस नरसिम्हा।

शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, विक्रम नाथ, जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, हिमा कोहली और बी. वी. नागरत्ना शामिल हैं। इसके अलावा न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, एमएम सुंदरेश, बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा को भी पद की शपथ दिलाई गई है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने इन जजों के नाम सरकार को भेजे थे, जिन्हें स्वीकार कर लिया गया।

 

#9जजोंं ने ली शपथ

Source : Agency

पाठको की राय