Wednesday, October 21st, 2026

आयुर्वेद कालेज में प्रवेश लेने के लिये विद्यार्थियों की आयुसीमा 25 वर्ष निर्धारित


भोपाल
नेशनल कमीशन फॉर इण्डियन सिस्टम आॅफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) ने आयुर्वेद बीएएएमएस के लिये मिनिमम स्टैंडर्ड एज्युकेशन में बदलाव कर दिया है। इसमें आयुर्वेद कालेज में प्रवेश लेने के लिये विद्यार्थियों की आयुसीमा 17 से 25 वर्ष निर्धारित कर दी है। आयुसीमा से बाहर रहने वाले विद्यार्थी नीट यूजी में शामिल नहीं हो पाएंगे। जबकि अन्य प्रोफेशनल कोर्स में आयुसीमा का कोई बंधन नहीं हैं। जारी गजट नोटिफिकेशन वर्तमान सत्र से लागू होगा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ राकेश पाण्डेय ने बताया कि अब स्नातक स्तर पर बीएएमएस कोर्स में प्रथम से तृतीय अंतिम प्रॉफ 18 महीने का होगा और इंटर्नशिप 12 माह की होगी।

बढ़ेगी प्रोफेसरों की सैलरी
चिकित्सा शिक्षकों में असिस्टेंट प्रोफेसर को 56 हजार 100/- से एक लाख 77 हजार 500 तक, एसोसिएट प्रोफेसर को 78 हजार 800 से दो लाख दस हजार तथा प्रोफेसर को एक लाख 23 हजार 100/- से  दो लाख 15 हजार 900 रु का वेतन प्रतिमाह निर्धारित कर दिया है। ये स्कैल मप्र, राजस्थान, बिहार, उप्र, दिल्ली समेत देशभर के केंद्रयी निजी डीम्ड विश्वविद्यालय, राज्य निजी डीम्ड विवि और स्वशासी कालेज में लागू होगा। 

 

Source : Agency

पाठको की राय