Wednesday, October 21st, 2026

मैनिट के हॉस्टल में मेंटेनेंस के लिए, 28 फरवरी तक हॉस्टल खाली करने के आदेश

भोपाल
 मैनिट के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को अचानक इसे खाली करने को कहा गया है। मैनिट प्रबंधन ने वाइटवॉश और मेंटेनेंस का हवाला देते हुए  छात्रों से 28 फरवरी तक हॉस्टल खाली करने के लिए कहा है।


अब समस्या यह है कि यह छात्र अन्य प्रदेशों से हैं और इनकी ऑनलाइन क्लास चल रही है। हॉस्टल में छात्रों का सामान भरा हुआ है। सभी को सामान लेने के लिए भोपाल आना पड़ेगा। मैनिट मैनेजमेंट का कहना है कि यदि छात्र 28 फरवरी तक में हॉस्टल खाली नहीं करेंगे तो, उनके सामान के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। उधर छात्रों का कहना है कि अचानक सामान लेकर कहां जाएंगे।

मैनिट में हॉस्टल के A-B-C-D ब्लॉक का मेंटेनेंस होना है। ये हॉस्टल जुलाई 2019 में अलॉट हुआ था। ऑनलाइन क्लास केे कारण छठवें और आठवें सेमेस्टर के छात्र यहां नहीं है। डॉ के आर अहरवाल, चेयरमैन काउंसिल ऑफ वार्डन, मैनिट का कहना है कि छात्रों को हॉस्टल खाली करने की सूचना दी गई है, कुछ ने हॉस्टल खाली भी कर दिए हैं। अगर वे नहीं आ पा रहे हैं तो लोकल गार्जियन को अथॉरिटी दे सकते हैं।

 

#मैनिट

Source : Agency

पाठको की राय