Friday, October 23rd, 2026

बस्तर विवि में प्रवेश के लिए चौथे चरण में 19 तक कर सकते हैं आवेदन

जगदलपुर
बस्तर विश्वविद्यालय में प्रवेश के तीसरे चरण की प्रक्रिया खत्म होने के बाद विवि ने गुरुवार को चौथे चरण की अधिसूचना जारी कर दी। इसके तहत छात्र एलएलबी और बीएड पाठ्यक्रम के अलावा स्नातक और डिप्लोमा कोर्स के लिए 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से 19 सितंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। बस्तर विवि के अंतर्गत संचालित कॉलेजों और विवि के अध्ययन शालाओं में संचालित कई कोर्स में अभी भी सीट खाली हैं, तो छात्र इन सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए ही चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह जानकारी विवि के पीआरओ और सहायक कुलसचिव सीएल टंडन ने दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय