Monday, October 19th, 2026

फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भौमिक का हुआ निधन

कोलकाता

भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भौमिक का लंबी बीमारी के बाद  कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व भारतीय मिडफील्डर भौमिक 1970 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली।

परिजनों ने कहा कि, ‘‘वह पिछले लगभग साढ़े तीन महीने से नियमित रूप से डायलिसिस से गुजर रहे थे। करीब 23 साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। वह डायबिटीज के भी मरीज थे। हाल ही में उन्हें छाती में संक्रमण के कारण इकबालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’

 

#Subhash Bhowmik

Source : Agency

पाठको की राय