Tuesday, October 20th, 2026

Football खिलाड़ी ने घर में घुसकर फायरिंग, 5 की मौत

साउथ कैरोलिना
 अमेरिका (United States) के साउथ कैरोलिना में दिल दहलाने वाली वारदात हुई. यहां एक पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी फिलिप एडम्स ने एक डॉक्टर के घर में घुसकर तोबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है.

ताबड़तोड़ फायरिंग में 5 लोगों की मौत

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अंधाधुंध फायरिंग में डॉक्टर रॉबर्ट लेसली, उनकी पत्नी बरबरा, उनके नाती नोह और अदा की मौत (Ex Football Player Killed Five) हो गई. इसके अलावा डॉक्टर के घर में काम करने वाला नौकर जेम्स लुइस भी मारा गया. इस हमले में लुइस के साथी रॉबर्ट शूक को भी कई गोलियां लगीं. उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है.

पुलिस ने रिलीज कीं फोन कॉल्स

बता दें कि गुरुवार को पुलिस ने दो फोन कॉल्स रिलीज कीं, जो हमले के दौरान मृतक डॉक्टर के पड़ोसियों ने की थीं. पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह 4 बजे कॉल आई थी कि पड़ोस में उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी है. करीब 20 बार फायरिंग की गई है.

सरेंडर करने से पहले आरोपी ने की खुदकुशी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और डॉक्टर के घर को घेर लिया, जहां फिलिप मौत का खूनी खेल रहा था. पुलिस ने फिलिप को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना. करीब 4 घंटे बाद फिलिप ने खुद को भी गोली मार ली, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, डॉक्टर लेसली ने आरोपी फिलिप को दर्द की दवा देने से मना कर दिया था. इस वजह से फिलिप अपना आपा खो बैठा और गन लेकर डॉक्टर के घर में घुस गया. फिलिप के सामने जो भी आया उसने उसको मौत के घाट उतार दिया.

 

#गोलियां चलाईं

Source : Agency

पाठको की राय