खाद्य मंत्री आज करेंगे 20 आॅक्सीजन बेड वाले कोविड आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन
रायपुर
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोगता संरक्षण मंत्री अमरजीत सिंह भगत 2 जून को सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आॅक्सीजनयुक्त 20 बिस्तरीय कोविड आइसोलेशन वार्ड का उद्घाटन करेंगे। मंत्री भगत कल सबेरे 11 बजे गृह ग्राम बौरीपारा से मंगरैलगढ़ से सीतापुर पहुंचेंगे और कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं बचाव हेतु जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुरक्षा के मापदंड़ के साथ-साथ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन करने लोगों को जागरूक करेंगे। भगत इसके बाद दोपहर 3.30 बजे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बने 20 बिस्तर वाले कोविड आइसोलेशन वार्ड का शुभारंभ करेंगे।
Source : Agency

पाठको की राय