Saturday, October 24th, 2026

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने वेयर-हाउसिंग और सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को मध्यप्रदेश वेयर-हाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन और मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री राजपूत ने कहा है कि दोनों कॉर्पोरेशन के कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के लिये पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करेंगे।

श्री राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार सभी पात्र उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तत्परता से करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

 

#Food Minister Shri Rajput

Source : Agency

पाठको की राय