Monday, October 19th, 2026

पल में बनाये अपने पतले बालो को घना और बाउंसी इन टिप्स को करे फॉलो

 पतले बालों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि उनमें मनपसंद हेयर स्टाइल बनाना मुश्किल काम है. इसके साथ ही, बालों में अच्छा दिखने वाला Bounce भी नहीं मिल पाता है. लेकिन कुछ हेयर ट्रिक्स ऐसी भी हैं, जो आपके पतले बालों को एक पल में ही घना और बाउंसी बना देंगी. जी हां, आपको रिजल्ट देखने के लिए महीने भर इंतजार करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि बालों को घना और बाउंसी बनाने की आसान ट्रिक्स क्या हैं?

1. उल्टी तरफ से कंघी करें
अगर आप बालों को बाउंसी और घना लुक देना चाहते हैं, तो उल्टी तरफ से कंघी करना एक बेहतरीन ट्रिक है. अधिकतर लोग हमेशा बालों के आगे से पीछे की तरफ कंघी करते हैं. लेकिन आप एक बार सिर के पीछे से आगे की तरफ कंघी करें. इसके बाद अपने बालों को स्टाइल दें. हालांकि, ये ट्रिक थोड़ी सावधानी से करनी चाहिए, क्योंकि इससे बाल टूटने का भी खतरा होता है. आप बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर कंघी कर सकते हैं.

2. बालों की मांग बदल दें
पतले बालों को एकदम घना बनाने के लिए ये ट्रिक बेहद असरदार है. इस हेयर ट्रिक में आपको बस रेगुलर हेयर स्टाइल से अलग तरीके से बालों में मांग निकालनी है. अगर आप रोजाना लेफ्ट साइड की तरफ मांग निकालते हैं, तो एक दिन राइट साइड की तरफ निकालें. इसके अलावा, अगर आप मांग निकालते ही नहीं हैं, तो बीच की मांग निकालकर देखें.

3. ऐसे करें हेयर स्प्रे
बालों को घना लुक देने के लिए बालों में बीच की मांग निकालनी है और उसके बाद चुटकी से थोड़े-थोड़े बालों का सेक्शन पकड़कर उठाएं और हेयर स्प्रे करें. ऐसा आगे-पीछे सभी बालों में करें. इससे बाल एकदम घने दिखाई देने लगेंगे.

 

Source : Agency

पाठको की राय