नाक के ब्लैक हेड्स छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू तरीके
दमकता, बेदाग और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए बाजार में इन दिनों कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट मिलते हैं। कुछ मिनटों में ग्लो का दावा करते हैं तो कुछ फ्लॉलेस स्किन का। लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं जो रोजाना के स्किन केयर के लिए समय नहीं निकाल पाती जिसकी वजह से उनकी स्किन पर कई तरह की समस्या नजर आने लगती है। इसमें सबसे आम समस्या है नाक पर होने वाले ब्लैक हेड्स। इनके कारण नाक का कलर डार्क दिखने लगता है। कई महिलाएं घर में जब ब्लैकहेड्स निकालने की कोशिश करती हैं तो वह खुद को चोटिल कर लेती है। ऐसे में अगर आप भी घर में ही ब्लैकहेड्स निकालना चाहती हैं तो आप होममेड ब्लैकहेड रिमूवल स्ट्रिप का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो जानते हैं घर में कैसे बनाएं जाएं ब्लैक हेड्स रिमूवल स्ट्रिप।
शहद और शक्कर
इसके इस्तेमाल से डेड सेल्स से मुक्ति मिलती है, वहीं शहद और नींबू स्किन के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इससे ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए एक पैन में 3 चम्मच चीनी, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का जूस मिलाएं। इसे धीरी आंच पर गर्म करें और चीनी पिघलने का इंतजार करें। जब सारा सामान एक दूसरे से अच्छे से मिल जाए को गैस बंद ककें और इसमें 3 चम्मच गिलिसरीन को अच्छी तरह से मिक्स करें। पूरी नाक पर अच्छी तरह से 20 मिनट के लिए लगाएं और सूखने दें।
दूध और जिलेटिन
दूध स्किन को पोषण देने के साथ निखारने में मदद करता है। इसे बनानेन के लिए 1 चम्मच दूध और एक चम्मच जिलेटिन पाउडर एक कटोरे में मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को 2-3 मिनट के लिए माइक्रोवेव में गर्म करें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो इसे नाक पर लगाएं । कम से कम आधे घंटे तक लगा रहने दें और फिर इसे निकालें।

पाठको की राय