Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में फॉलो और निजी वाहन की टक्कर, तीन घायलों को मेकाज में भर्ती

जगदलपुर.

जगदलपुर के पोटानार मार्ग पर रविवार की सुबह एक फॉलो वाहन और एक कार में भिड़ंत हो गई।  इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घोटिया निवासी खेमेश्वर बघेल 20 वर्ष फॉलो वाहन लेकर चित्रकोट की ओर से आ रहा था।

पुलिस ने बताया कि तभी सामने से आ रही कार जिसमें चंद्र शेखर 38 वर्ष निवासी जवाहर नगर वार्ड मेटगुड़ा, शिवनाथ बघेल 70 वर्ष जवाहर नगर वार्ड मेटगुड़ा, सदाशिव बघेल 25 वर्ष मेटगुड़ा जैसे ही पोटानार के पास पहुँचे कि अचानक से दोनों वाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में वाहन में सवार लोग घायल हो गए घटना के तत्काल बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए 112 डायल की मदद से मेकाज लाया गया।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#vehicle collided

Source : Agency

पाठको की राय