Thursday, October 22nd, 2026

इटली, स्विटजरलैंड और मेक्सिको सहित दुनिया के कई हिस्सों में बाढ़-बारिश से तबाही

रोम

दुनिया के कई हिस्सों में इन दिनों बाढ़-बारिश के कारण तबाही मची हुई है. इटली से लेकर स्विट्जरलैंड और मेक्सिको से लेकर बारबाडोस तक मौसम ने कहर मचा दिया है. इस बीच यहां लैंडस्लाइड की कई घंटनाएं भी सामने आई हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि किन-किन देशों में इस समय बारिश समस्या का कारण बनी हुई है.

इटली के नोआस्का शहर में भी बारिश ने तबाही मचा रखी है. यहां नदियों में पानी इतना ज्यादा हो गया है कि बाढ़ की स्थिति बन गई है. कैमरे में कई ऐसी तस्वीरें भी कैद हुई हैं, जिसमें लगातार हो रही बारिश के बाद नदियां उफान मारती नजर आ रही हैं.

स्विट्जरलैंड में रेलवे पटरी डूबी

पश्चिमी देश स्विटजरलैंड में भी बारिश के चलते हालत भयावह है. यहां भीषण बाढ़ के कारण कई सड़कें और ट्रेन की पटरियां डूब गईं हैं. हाल ही में 30 जून को स्विटजरलैंड के वैलेस क्षेत्र में ग्लेशियर पिघलने और भयंकर तूफान के कारण सड़कें और रेलवे लाइनें जलमग्न हो गईं. वहां मौजूद लोगों के वीडियो में सिएरे के एक गोदाम के आसपास बाढ़ का पानी नजर आया.

मेक्सिको की सड़कों पर भरा पानी

अमेरिका के पड़ोसी देश मेक्सिको में भी बाढ़ बारिश के कारण हालात खराब हैं. यहां अल्बुकर्क शहर में कई सड़कों पर भारी बारिश और तूफान के कारण पानी भर गया. डाउनटाउन क्षेत्र में कई चौराहे जलमग्न हो गए, जिससे कारें फंस गईं, जिन्हें बाद में सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. लोगों के मुताबिक उन्होंने एक बस और एक एसयूवी को अल्बुकर्क के डाउनटाउन की ओर जाने वाले एक अंडरपास में फंसते हुए देखा.

100 लोगों ने लगाया इमरजेंसी कॉल

अल्बुकर्क के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि तूफान की शुरुआत के बाद उन्हें करीब 100 कॉल मिलीं. शहर के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के बढ़ने के कारण कुछ पंपिंग स्टेशन क्षमता तक पहुंच गए.

 

 

#Floods

Source : Agency

पाठको की राय