Saturday, October 24th, 2026

बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति, मेट्रो की बिजली भी हुई गुल

बेंगलुरु
बेंगलुरु में मंगलवार को भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान भी देखने को मिला। शहर में हुई भारी के चलते कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। सामने आ रही तस्वीरों में शहर की सड़कों पर पानी का काफी जलभराव हो गया। जिसके चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति है। शहर में अभी भी बारिश हो रही है। जिसके चलते लोगों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम में आई तेज आंधी के चलते ग्रीन लाइन मेट्रो की बिजली गुल हो गई। जिसके चलते मंत्री मॉल स्टेशन पर मेट्रो सेवाओं को रोकना पड़ा। हालांकि बाद में मेट्रो की बिजली आने के बाद सेवाएं फिर से सामान्य हो गईं। बीएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक अंजुम परवेज ने कहा, "ग्रीन और मजेंटा लाइनें अब काम कर रही हैं। भारी बारिश के कारण, पीन्या पर और पुत्र हल्ली पर केपीटीसीएल के ट्रांसफार्मर खराब हो गए। हमने उन्हें अब बहाल कर दिया है।

शहर में आज हुई तेज बारिश के चलते जेपी नगर, जयनगर, लालबाग, चिकपेट, मैजेस्टिक, मल्लेश्वरम, राजाजीनगर, यशवंतपुर, एमजी रोड, कब्बन पार्क, विजयनगर, राजराजेश्वरी नगर, केंगेरी, मगदी रोड और मैसूर रोड सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में पानी भरा हुआ है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, जिससे कई इलाकों में जाम की स्थिति बन गई है।

 इससे पहले आज मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका जताई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल ग्रामीण और शहरी बेंगलुरु के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेज अलर्ट जारी किया था। आईएमडी के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के कारण तटीय और दक्षिणी कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

 

#भारी बारिश

Source : Agency

पाठको की राय