Saturday, October 24th, 2026

बाढ़ से डंकनी नदी का पुराना पुल हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद किया गया

दंतेवाड़ा
जिले में अनवरत बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई थी, बीती रात से बारिश में कमी आई है जिसके बाद नदी नालों का जलस्तर घटा है। दंतेवाड़ा डंकनी नदी का छोटा पुल पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गया था, बाढ़ का पानी कम हुआ तो पुल का उपरी डामर का हिस्सा एक ओर से पूरी तरह से उखड़कर बह चुका था। पुल कई जगह से क्षतिग्रस्त दिखाई पड़ रहा है। एहतियातन प्रशासन ने पुल को अभी दोनों ओर से आवागमन के लिए बंद कर दिया है। पुल का एवं ब्रिज विभाग के अधिकारियों द्वारा तकनीकी निरीक्षण मुआएना किया जाएगा जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पुल को दुबारा से खोला जाए या नहीं। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा नगर का पुराना डंकनी पुलिया कई दशक पुराना है, इस पुल का निर्माण तकरीबन 55-60 के दशक में हुआ था।

 

Source : Agency

पाठको की राय