Saturday, October 31st, 2026

Oppo Enco Air 2 Pro पर फ्लिपकार्ट सेल शुरू

अगर आप भी नए ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं तो Oppo Enco Air 2 Pro की बिक्री भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। अहम खासियतों की बात करें तो इन बड्स को कंपनी ने एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ उतारा है। इन बड्स में आप लोगों को क्या-क्या खूबियां मिलेंगी और इन बड्स की कीमत कितनी है, आइए आपको इस बात की डीटेल जानकारी देते हैं।

Oppo Enco Air 2 Pro features

इसके अलावा आपको इन बड्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी के साथ ट्रांरपेरेंसी मोड मिलेगा। कॉल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस नॉइस कैंसिलेशन फीचर भी मिलता है। नए TWS Earbuds 12.4mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं जो ईन-ईयर डिजाइन ऑफर करते हैं।

बड्स 43 एमएएच बैटरी के साथ आते हैं तो वहीं चार्जिंग केस में 440 एमएएच की बैटरी दी गई है और चार्जिंग के लिए आपको इस डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए 10 मीटर रेंज के साथ ब्लूटूथ वर्जन 5.2 सपोर्ट मिलेगा।

बैटरी लाइफ की बात करें तो नॉइस कैंसिलेशन फीचर ऐनेबल होने पर अगर आपके म्यूजिक की वॉल्यूम 50 प्रतिशत पर है तो आपको सिंगल चार्ज पर 5 घंटे का बैकअप मिलेगा, इसके अलावा चार्जिंग केस के साथ 20 घंटे का साथ मिलेगा।

नॉइस कैंसिलेशन फीचर बंद होने पर बैटरी लाइफ 7 घंटे तक बढ़ जाती है और चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक साथ देते हैं। बड्स को चार्ज होने में 90 मिनट लगते हैं लेकिन बड्स और चार्जिंग केस को एक-साथ चार्ज होने में लगभग 120 मिनट का समय लगता है।

Oppo Enco Air 2 Pro price

इस लेटेस्ट बड्स की कीमत 3,499 रुपये है और ग्राहक इन बड्स को ग्रे और व्हाइट दो रंगों में Flipkart से खरीद सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय