Tuesday, October 20th, 2026

हवा में थी फ्लाइट…इमरजेंसी डोर खोलने लगा नशे में धुत यात्री, हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली
 उड़ानों के दौरान नशे में धुत यात्रियों द्वारा गलत व्यवहार करने के खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार को हुई, जब नशे में धुत एक पैसेंजर ने इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट के हवा में रहते ही इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को खोलने की कोशिश की। उसकी इस हरकत को देखते ही क्रू मेंबर ने इसकी सूचना विमान के कैप्टन को दी। कैप्टन ने मौके पर ही उस शख्स को चेतावनी दी। इसके बाद जब विमान बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड कर गया तो उस शख्स को सीआईएसएफ (CISF) के हवाले कर दिया गया।

इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि फ्लाइट नंबर 6E 308 दिल्ली से बेंगलुरु जा रही थी. वहीं इसमें सफर कर रहे एक यात्री, जो कि नशे की हालत में था, उसने इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को खोलने का प्रयास किया। गौरतलब है एयरलाइंस ने पिछले कुछ महीनों में कुछ हवाई यात्रियों के अनियंत्रित व्यवहार की ऐसी कई घटनाएं देखी हैं।

 

 

#इमरजेंसी डोर खोलने लगा

Source : Agency

पाठको की राय