Friday, October 23rd, 2026

चीन की उड़ान, ईरान का विमान, चेताने वाला पाकिस्तान, भारत क्यों हुआ परेशान समझें

नई दिल्ली
भारतीय वायुसेना (IAF) और हवाई व्यवस्था में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खबर आई कि ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम है। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया था कि बम की बात झूठी है। फिलहाल, विमान भारतीय हवाई क्षेत्र को पार कर गया और खबर है कि चीनी क्षेत्र में उसकी एंट्री हो चुकी है। अब इस पूरी घटना को विस्तार से समझते हैं, जिसमें चार देशों का नाम शामिल हो गया।

बम की गुत्थी समझें
ईरान के तेहरान से महान एयरलाइन के विमान W581 ने उड़ान भरी। यात्रियों को लेकर यह उड़ान चीन के ग्वांग्झू जा रही थी। खबर है कि बीच रास्ते में लाहौर ATC यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तरफ से जानकारी दी गई कि विमान में बम है। अब इस सूचना के सार्वजनिक होते ही हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

अब इसमें भारत की एंट्री कैसे हुई
दरअसल, बम की जानकारी जब विमान को मिली, तो वह भारतीय हवाई क्षेत्र में था। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान दिल्ली में लैंडिंग करने की अनुमति मांग रहा था, जिसे खारिज कर दिया। कहा जा रहा है कि महान एयरलाइन्स के विमान को जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने दिल्ली में लैंडिंग की बात कही।

भारत की प्रतिक्रिया
इसके साथ ही भारतीय पक्ष भी वायुसेना के साथ सक्रिय हो गया और उड़ान भरने के लिए सुखोई विमान तैनात हो गए। सूचना मिलते ही सुखोई ने विमान को घेरने के लिए आसमान का रुख किया। साथ वायुसेना ने चीन की ओर जा रहे विमान पर भारतीय सीमा से बाहर जाने तक कड़ी निगरानी रखी। IAF का कहना है कि भारतीय क्षेत्र में होने के दौरान विमान पर कड़ी नजर रखी गई थी। साथ ही नागरिक विमानन मंत्रालय से इसे लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग की गई है। भारतीय वायुसेना की तरफ से जारी बयान के अनुसार, ईरान के विमान को भारत में उतरने के दो विकल्प दिए गए थे। खबर है कि पायलट ने जयपुर में लैंड करने से इनकार कर दिया और भारतीय सीमा को पार कर गया।

 

#China#Iran's aircraft#warning Pakistan#India#India get

Source : Agency

पाठको की राय