Monday, October 19th, 2026
Breaking
  •    अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण  •    शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 99 बार फेल होने वाले बता रहे BJP की एक्सपायरी डेट ‘99 बार क्वालिटी टेस्ट में फेल’, राहुल गांधी के बयान पर शिवराज चौहान का तंज BJP की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर सियासी घमासान, शिवराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब  •    विजयादशमी 2026: शाम 5:47 से रात 8:23 बजे तक रावण दहन का मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय  •    मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से तस्करी कर ला रहे मोतिहारी के दो आरोपी गिरफ्तार  •    किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद

Indore में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई, डाक्टर ने कहा एसिडिटी हो रही थी

इंदौर

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर मेडिकल एमरजेंसी की वजह से इंडिगो की फ्लाइट की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट पटना से अहमदाबाद जा रही थी। इसमें सवार यात्री की तबियत खराब होने से लैंडिंग का फैसला लिया गया।


एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक निजी एयरलाइंस इंडिगो की फ्लाइट में आ रहे यात्री अभिषेक नाथ माथुर (29) की अचानक तबियत बिगड़ी। उन्होंने केबिन क्रू को सीने में दर्द और घबराहट की जानकारी दी। क्रू ने पायलट को सूचना को दी और प्राथमिक उपचार दिया गया। जब इससे लाभ नहीं हुआ तो पायलट ने इंदौर एटीसी से संपर्क किया और विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। करीब रात 9 बजे एयरपोर्ट पर संपर्क करके इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि लैंडिंग होते ही यात्री को बाहर लाया गया और उसकी जांच के बाद नजदीक के बांठिया अस्पताल भेजा गया। रात 9.30 बजे विमान को इंदौर से अहमदाबाद के लिए भी रवाना कर दिया गया।  बांठिया अस्पताल के संचालक अंशुल बांठिया ने बताया कि यात्री को घबराहट और चेस्ट में दर्द था। सभी जांचें नार्मल आई हैं। उन्हें पहले से एसिडिटी की परेशानी जिस वजह से सीने में दर्द हुआ। इलाज के बाद देर रात ही उन्हें अस्पताल से रवाना कर दिया गया था। उनकी तबियत अब पूरी तरह से ठीक है। 

 

Source : Agency

पाठको की राय