तुरंत चमकती त्वचा के लिए फ्लैक्ससीड फेस मास्क
हम सभी चाहते हैं कि हमारी त्वचा बेदाग, स्वस्थ और चमकदार नजर आए, लेकिन प्रदूषण,धूप,धूल-मिट्टी, गलत खानपान और स्ट्रेस के कारण हमारी स्किन एकदम डल नजर आने लगती है। फिर चाहे स्किन कितनी भी ग्लोइंग क्यों हो, ऐसा लगता है कि हमारे चेहरे का रंग ही हल्का है। आपके साथ भी ऐसा होता होगा, जिसका उपाय करने के लिए आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती होंगी।
लेकिन आजम हम आपको इस लेख में एक ऐसे बीच से बने टिशू फेस मास्क के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ आपकी स्किन ये गंदगी को साफ करेगा। बल्कि इतना ग्लोइंग निखार देगा कि अगर कोई एक बार आपको देखेगा तो पहली ही नजर में उनकी नजरें आपके चेहरे पर ही टिक जाएंगी। तो फिर आइए आपको बताते हैं इस फेस मास्क को बनाने का तरीका।
चेहरे के लिए बड़ा फायदेमंद है ये बीज
आज हम आपको बताने वाले हैं फ्लैक्स सीड्स यानी की अलसी के बीज के फायदों के बारे में। साथ ही इससे बने फेस मास्क के रेसिपी भी बताएंगे, जो चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बता दें कि फ्लैक्स सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
ये स्किन को हाइड्रेट करने, त्वचा की रंगत निखारने, झुर्रियों को कम करने और कील-मुंहासों को कम करने जैसी कई त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होते हैं। जब इसके फायदे जान लिए हैं तो आइए जानते हैं फेस मास्क बनाने का तरीका।
इन चीजों की है जरूरत
1 कप पानी
2 बड़े चम्मच फ्लैक्स के बीज
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
1 विटामिन ई कैप्सूल
2 चम्मच गुलाब जल
1/2 केला
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले एक पैन लें और इसमें एक कप पानी डालकर धीमी आंच में पका लें।
पानी के साथ ही पैन में 2 चम्मच फ्लैक्स सीड्स और 2 चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
अब इस पेस्ट को 10 मिनट तक पकाएं और अच्छे से गाढ़ा होने दे।
जब पेस्ट तैयार हो जाए तो उसे ठंडा होने के लिए एक बाउल में निकाल लें
अब उसमें 2 चम्मच गुलाब जल, विटामिन ई कैप्सूल और आधा केला डालकर सभी सामग्री के पेस्ट सहित मिक्सी में पीस लें।
लीजिए तैयार है स्किन को ग्लो देने वाला फ्लैक्स सीड्स का टिशू फेस मास्क।
इस्तेमाल करने का सही तरीका
सबसे पहले अपने चेहरे को एक बार पानी से धो लें और फिर तौलिए से सही से चेहरे का सारा पानी पोछ लें।
अब तैयार किए गए पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं, खासकर अलग काले घेरे हो रहे हैं तो आंखों के नीचे भी लगाएं।
अब एक टिशू लें और उसे चेहरे पर लगे गीले फेस मास्क के ऊपर सही तरीके से चिपकाएं और सारे एरिए को कवर कर लें।
इसके बाद बचे हुए पेस्ट को फिर से टिशू के ऊपर लगा दें।
लगभग 10 मिनट तक इसे सूखने के लिए रख दें और जब ये सूख जाए तो मुंह न धोएं।
बल्कि पपड़ी की तरह इस फेस मास्क को चेहरे से रिमूव करें।
मास्क पील करते समय आप खुद देखेंगे कि आपकी स्किन पर ग्लो आ रहा है।
आप हफ्ते में 2-3 दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान
स्किन से जुड़ी कुछ बातें हम सभी के लिए जानना बहुत जरूरी होता है, जैसे अगर आप किसी नए घरेलू नुस्के या ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो स्किन को सूट न करने वाली चीजों को लगाने से बचें। साथ ही अगर कोई उपाय इस्तेमाल करने के बाद स्किन पर रेडेनस या जलन हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

पाठको की राय