Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्र गान के उपरांत मुख्यमंत्री चौहान ने सुरक्षा गारद की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ बल को पुरस्कृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

#residence

Source : Agency

पाठको की राय