Saturday, October 24th, 2026

राज्यपाल को ध्वज दिवस पर लगाए गए ध्वज

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को ध्वज दिवस पर समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी ने राजभवन पहुंचकर ध्वज लगाये। राज्यपाल श्री पटेल ने संस्थाओं को दिव्यांगजन पुनर्वास कार्य के लिये सहयोग राशि के चेक भेंट किये।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से ध्वज दिवस पर नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड भोपाल और द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन भोपाल के पदाधिकारियों ने राजभवन पहुंच कर भेंट की। राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और ध्वज लगाया।

इस अवसर पर नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड भोपाल के अध्यक्ष श्री एम.एस. खान और द ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन भोपाल के अध्यक्ष श्री नासिर हुसैन और संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।   

 

 

Source : Agency

पाठको की राय