पुलिस सेवा के पांच अधिकारियो को मिली पदोन्नति
रायपुर
राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 2003 आवंटन वर्ष के 5 अधिकारियों को आवंटन वर्ष से 18 वर्ष की सेवा दिनांक 1 जनवरी 2021 को पूर्ण कर लेने के फलस्वरुप भारतीय पुलिस सेवा वेतन नियम 2016 के नियम 3 के अंतर्गत उक्त तिथि 01 जनवरी 2021 से सेवा के पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान पे मैट्रिक्स स्तर 14 रुपये 01.44.200-02,18,200 में पदोन्नत करता है तथा अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थान के आदेश गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी हुए।
जारी आदेश के मुताबिक सुंदर राज पी. प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज को पुलिस निरीक्षक बस्तर रेंज, रतनलाल डांगी पुलिस प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, ओपी पाल प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, एससी द्विवेदी उप पुलिस महानिरीक्षक (अअवि) पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर तथा आरपी राय उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर में नवीन पदस्थान की गई है।

पाठको की राय