Tuesday, October 20th, 2026

एमएसपी पर बात करने के लिए कमेटी के पांच नाम तय

नई दिल्ली /सोनीपए
किसान आंदोलन से बड़ी खबर आ रही है। शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में सरकार से एमएसपी से बात करने के लिए कमेटी ने पांच नाम फाइनल कर दिए हैं। किसान संगठन के सभी नेताओं ने बैठक कर यह नाम तय किए हैं। ये सभी मिल कर सरकार से एमएसपी पर बात करेंगे। इस कमेटी में राकेश टिकैत, बलबीर राजेवाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, शिवकुमार कक्का और जोगेन्द्र सिंह उगराहा होंगे। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए तीन नए कषि कानून लायी थी जिसके बाद किसानों ने इस पर नाराजगी दिखाई।इसके कुछ समय बाद ही किसानों का आंदोलन शुरू हो गया।

 

 

#Five names

Source : Agency

पाठको की राय