Saturday, October 24th, 2026

दिल्ली कोचिंग सेंटर के बेसमेंट मालिक समेत पांच और गिरफ्तार, तीन छात्रों की मौत मामले में अब तक सात पकड़े

नई दिल्ली.

मध्य जिला के राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने राव आईएएस स्टडी सेंटर में हुए हादसे के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें वह कार चालक भी शामिल है जो बारिश के दौरान सड़क से तेज रफ्तार कार लेकर गया था जिससे कोचिंग सेंटर का गेट टूट गया था, इसके अलावा बेसमेंट का मालिक भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या सात हो गई है।

पुलिस का कहना है कि हम मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले, रविवार को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर में पानी भरने से छात्रों की हुई मौत के मामले में अदालत ने दोनों आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद राव आईएएस कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। दिल्ली पुलिस कोचिंग सेंटर हादसे के दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र नगर थाने से कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले निगमकर्मियों और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

 

#Delhi coaching centre#seven arrested

Source : Agency

पाठको की राय