पत्रकार एवं उनके परिवार के लिए आरक्षित होगा कोविड केयर सेंटर जामुल में पांच बिस्तर
दुर्ग
प्यारे राधा कृष्ण संस्कार मंच के द्वारा जामुल में संचालित कोविड केयर सेंटर में लोकतंत्र के चौथे आधार स्तम्भ हेतु पांच बिस्तर आरक्षित होगा जहाँ पत्रकार और उनके परिवार का बेहतर देखरेख किया जायेगा।
संस्था के संयोजक ईश्वर उपाध्याय ने इस संबंध में कहा कि पत्रकार देश की रक्षा में खड़े सैनिको के जैसे ही महत्वपूर्ण है, अपने और परायों के बीच घिरे रहने वाले पत्रकारों को तो निरंतर संघर्ष करना पड़ता है, देश की भीतरी सुरक्षा में सुधार को लेकर पत्रकार की भूमिका किसी सैनिक से कम नहीं होती है। बाढ़, भूकंप, आतंकवाद, नक्सलवाद, हिंसा या कोरोना के कहर बरपाने वाले संक्रमण का भयानक खतरा हो ऐसे खतरनाक, अशांत क्षेत्रो में भी सर पर कफन बांधकर पत्रकारिता करना साहस भरा काम है।
इस भीषण कोरोना काल में सब अपने प्राणों की रक्षा हेतु घरों में हैं ऐसे समय में भी अपनी जान को जोखिम में डाल कर पत्रकार अपने कर्तव्य को निभाते हुए दिन और रात जुटे हुए है। कोरोना संक्रमितो से भरे अस्पताल हो या कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार हर स्थान में पहुंच कर वहाँ की कमीयो को आम जनता तक पहुंचा रहे है। ऐसे जाबांज पत्रकारों में से कुछ को इस कोरोना के कहर से हमने खो दिया व कुछ पत्रकार व उनके परिवार के सदस्य अभी भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों को सच्चा सम्मान देने संस्था प्यारे राधा कृष्ण संस्कार के द्वारा पत्रकारों एवं उनके परिवार हेतु कोविड केयर सेंटर में पांच बिस्तर आरक्षित करने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सकें।

पाठको की राय