Thursday, October 22nd, 2026

मछली पालन से बढ़ेगी मत्स्यपालकों की आय

बिजावर
कार्यालय सहायक संचालक मत्स्य उद्योग छतरपुर द्वारा सात दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिजावर की संदीप फिश हैचरी में किया गया। शिविर के तहत पांच दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया तथा दो दिन अध्ययन भ्रमण किया गया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने किया था।
 
कार्यक्रम में बिजावर एसडीएम ने मत्स्य पालकों से अपनी आय में वृद्धि करने के लिए प्रशिक्षण को आत्मसात करने की बात कही। प्रशिक्षणार्थियों को तालाब से अवैध रूप से पानी निकासी पर रोक लगाने, तालाबों पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने, नियमानुसार कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया गया। मत्स्य उद्योग विभाग के अधिकारी रमेश सोनकर ने मत्स्य पलकों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षण प्रभारी संजय खरे, सहायक अधिकारी संजय साहू, मत्स्य निरीक्षक मयंक मिश्रा, चक्रेश खरे, एनआर अहिरवार आदि ने सहयोग किया।

 

#fishermen

Source : Agency

पाठको की राय