Tuesday, October 20th, 2026

कालेज के छात्रों के वैक्सिनेशन के लिए प्रथम सप्ताह का रोस्टर तैयार

रायपुर
कलेक्टर  सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के समन्वय से कॉलेज के छात्रों को वैक्सिनेशन के लिए प्रथम सप्ताह का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। 3 जनवरी से 8 जनवरी तक के लिए रोस्टर बनाया गया है।

नोडल अधिकारी केदार पटेल ने बताया कि 3 एवं 4 जनवरी को शासकीय सह शिक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार , शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, शासकीय जे योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज तथा शासकीय आईटीआई माना कैंप माना में वैक्सीन लगाया जाएगा। इसी तरह 5 एवं 6 जनवरी को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , शासकीय नागार्जुन पीजी विज्ञान महाविद्यालय तथा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में टीके लगाए जाएंगे।

इसी तरह 7 एवं 8 जनवरी को साक्षी काव्योपाध्याय हीरालाल महाविद्यालय अभनपुर, शासकीय आईटीआई अभनपुर, सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोहका तिल्दा ,शासकीय आईटीआई कोहका तिल्दा तथा शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में टीके लगाए जाएंगे।

 

#vaccination

Source : Agency

पाठको की राय