Monday, October 19th, 2026

पहली वरीयता प्राप्त एमा रादुकानु चीन की वैंग से हारी, टूर्नामेंट से बाहर

लिंज
यूएस ओपन चैंपियन एमा रादूकानु अपर ऑस्ट्रिया लेडीज लिंज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की क्वालिफायर वैंग शिन्यु से हारकर बाहर हो गईं। वैंग ने ब्रिटेन की खिलाड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-7, 7-5 से पराजित किया। रादूकानु को किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में पहली बार शीर्ष वरीयता दी गई थी।

वैंग क्वार्टर फाइनल में फाइनल में अमेरिका की आठवीं वरीय एलिसन रिस्के से भिड़ेंगी, जिन्होंने एलिज कोर्नेट को 6-4, 6-4 से हराया। दूसरी वरीय सिमोना हालेप ने बेलारूस की एलियाकसांद्रा सासनोविच को 7-5, 6-3 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हालेप का सामना इटली की जास्मिन पाओलिनी से होगा।

 

#Emma Radukanu

Source : Agency

पाठको की राय