Wednesday, October 21st, 2026

दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्‍सीन लगवाने वाले शख्‍स की मौत 

न्‍यूयॉर्क
कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। इसके प्रभाव को कम करने का एक ही उपाय है और वो है वैक्‍सीनेशन। हर देश अपने नागरिकों को वैक्‍सीन लगाने का काम युद्ध स्‍तर पर कर रही है। इस बीच दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्‍सीन लगवाने वाले पुरुष विलियम शेक्‍सपियर नाम के शख्‍स की मौत हो गई है। लोग विलियम को बिल शेक्‍सपियर के नाम से भी जानते थे। मौत के समय उनकी उम्र 81 साल थी। दिसंबर 2020 में उन्‍होंने कोरोना वैक्‍सीन लेकर इतिहास रच दिया था। उसके बाद उनके नाम की खूब चर्चा हुई थी। विलियम को लगी थी Pfizer-BioNTech वैक्‍सीन 8 दिसंबर 2020 को विलियम को Pfizer-BioNTech वैक्‍सीन लगी थी। उनके कुछ मिनट बाद 91 साल की मार्गरेट कीनन को कोरोना वैक्‍सीन लगाया गया गया था जो वैक्‍सीन लेने वाली पहली महिला हैं। 

दोनों को यूनिवर्सिटी अस्पताल कोवेंट्री और वारविकशायर में वैक्‍सीन लगाया था। आपको बता दें कि वैक्‍सीन लेने के बाद विलियम शेक्‍सपियर ने लोगों से टीका लगवाने की अपील की थी। वो कई सालों से समाजसेवा करते आ रहे थे। 
 कोरोना नहीं किसी दूसरी बीमारी से हुई है मौत मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस अस्‍पताल में विलियम को वैक्‍सीन लगाई गई थी उसी अस्‍पताल में उनकी मौत हुई है। उनकी मौत कोरोना से नहीं बल्‍कि लंबी बीमारी के चलते हुई है। डॉक्‍टरों ने इस बात की पुष्टि की है उन्‍हें कोरोना नहीं था। आपको बता दें कि दुनिया भर में सबसे लग्‍जरी कार बनाने वाली कंपनी रोल्‍स रॉयस में विलियम काम कर चुके थे। इसके अलावा वो पैरिश नगर के चांसलर भी चुने गए थे। शेक्सपियर ने एलेस्ले में तीन दशकों से अधिक समय तक अपने स्थानीय समुदाय की सेवा की थी। 

अमेरिका में 50 फीसदी आबादी को लग चुका है टीका शेक्सपियर ने अपने पीछे पत्नी जॉय, बेटे-बेटियों और पोते-पोतियों से भरापूरा परिवार छोड़ा है। अमेरिका में तो 50 फीसदी आबादी को टीका लग चुका है। इसके अलावा यूके में भी आबादी का एक बड़ा हिस्‍सा वैक्‍सीनेशन करा चुका है। बात भारत की करें तो यहां अभी तक 20 करोड़ डोज़ लगे हैं।
 

 

#शख्‍स की मौत 

Source : Agency

पाठको की राय